दलाई लामा ने कहा है कि वे उन लोगों की भावना समझते हैं जो ओलिंपिक का विरोध कर चीन के मानवाधिकार रिकॉर्ड की ओर ध्यान खींच रहे हैं, लेकिन निर्वासित तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने कहा कि कुछ विरोध प्रदर्शनों के हिंसक हो जाने से वे दु:खी हैं।
सप्ताहांत में एन. आर्बर यात्रा की शुरुआत में कल एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदर्शन भावनाओं को व्यक्त करने का एक माध्यम है, लेकिन अहिंसक तरीके से प्रदर्शन करना सही है।
कुछ लोगों ने चिंता जाहिर की है कि दलाई लामा का अहिंसा का संदेश हाल में तिब्बत में अशांति और ओलिंपिक मशाल का विरोध कर ध्यान खींचने वालों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। शहर के क्रिसलर एरेना में दलाई लामा को सुनने के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा होने की संभावना है जहाँ कल वे स्थिरता पर व्याख्यान देंगे।
उन्होंने कहा कि मैं एक विशेषज्ञ की तरह नहीं बल्कि एक मानव होने के नाते इस मुद्दे पर बोल रहा हूँ। दलाई लामा आज और कल एक औपचारिक बौद्ध उपदेशों के सत्र में भी प्रवचन देंगे।
|