मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रिमोट से चलने वाला फाइटर जेट
अगर आप अपने पाँव के नीचे गेहूँ की फसल को महसूस कर रहे हैं और यह देख रहे हैं कि आप एक खेत के बीचोबीच खड़े हैं तो आप यह कभी नहीं सोचेंगे कि इस खेत में थोड़ी ही देर बाद एक फाइटर जेट भी उतर सकता है।

यह फाइटर जेट जिसकी गति 200 मील प्रतिघंटे की है, लेकिन जब यह उस खेत में उतर रहा होता है तो आप थोड़ा-सा चौंकने के बाद दाँतों तले अंगुलियाँ दबा लेते हैं, क्योंकि आपको देखकर तुरंत समझ आ जाता है कि हूबहू फाइटर जेट जैसा दिखने वाला यह प्लेन असल में एक रिमोट कंट्रोल से चलने वाला प्लेन है और अपने असली वाले से पूरा पाँच गुना छोटा है और वजन में काफी कम भी है, लेकिन इसके निर्माताओं ने यह कर दिखाया है। दो इंजन वाले ए-10 नामक इस प्लेन में वह सबकुछ है जो किसी भी फाइटर जेट में होता है।

बैंकॉक में चल रही प्रतियोगिता में जब इसका प्रदर्शन किया गया तो इसने खूब वाह-वाही बटोरी। इसे बनाने में 12000 अमेरिकी डॉलर का खर्चा आया। इसके ऊपर खर्चा करने वाले सेल्बी इसकी खूबसूरत उड़ान देखकर निश्चिंत हो जाते हैं और अपनी क्यूबन सिगार को सुलगाकर जींस की जेब में हाथ डाल लेते हैं।

इस टीम ने यह प्रयास पिछले वर्ष तब शुरू किया था, जब फ्लोरिडा के लेकलैंड में टॉप गन प्रतियोगिता हुई थी। तब जॉन ने सेल्बी के मॉडल को पहली बार उड़ाया था। तब से वे लोग एक छोटा फाइटर जेट बनाने की सोच रहे थे। उस प्रतियोगिता में कुल 130 प्रतिभागी थे। उस प्रतियोगिता में इनका बनाया प्लेन नष्ट हो गया था, लेकिन वर्तमान मॉडल ने वे सारी क्षतिपूर्ति कर दी। (नईदुनिया)
और भी
शांति प्रयासों को सहयोग देंगे-पुतिन
सरबजीत की साँसों को और मोहलत
चीन में भीषण तूफान, 56 मछुआरे लापता
आपातकाल तीन महीने और बढ़ाया
अमेरिकी आरोप निराधार-ईरान
डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी एक साथ नजर आए