मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शांति प्रयासों को सहयोग देंगे-पुतिन
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि इसराइल और फिलिस्तीन के नेताओं के बीच शांति समझौते के प्रयासों में े उनकी पूरी मदद करेंगे।

पुतिन ने कल अपने आवास पर फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से कहा कि आप तनावभरे क्षण में हमारे पास आ रहे हैं। वाकई इस समय कठिन परिस्थ‍ितियाँ सामने हैं, लेकिन हमें लगता है कि इसराइली प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट और आप सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं। हम आपकी पूरी मदद करेंगे।

गत नवंबर में अमेरिका द्वारा प्रायोजित शांति वार्ता के बाद रूस भी आगामी जून में मास्को में पश्चिम एशिया शांति सम्मेलन का आयोजन करने की योजना बना रहा है।

अब्बास ने कहा कि वे मास्को सम्मेलन से बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि मास्को सम्मेलन पूरी तरह सफल होगा और मध्य एशिया में शांति की दिशा में प्रगति होगी।
और भी
सरबजीत की साँसों को और मोहलत
चीन में भीषण तूफान, 56 मछुआरे लापता
आपातकाल तीन महीने और बढ़ाया
अमेरिकी आरोप निराधार-ईरान
डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी एक साथ नजर आए
इराक को इस्लाम का गढ़ बनाए-जवाहिरी