मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चीन में भीषण तूफान, 56 मछुआरे लापता
दक्षिणी चीन के हैनान द्वीप में सबसे ताकतवर तूफानों में से एक 'नियोगुरी' के आने के बाद कम से कम 56 मछुआरों के लापता होने की खबर है।

क्षेत्रीय बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालय के अनुसार इन मछुआरों ने समुद्र के किनारों पर शरण ली थी, लेकिन स्थानीय कार्यालय का उनसे संपर्क नहीं हो सका।

तूफान के आने के बाद मत्स्य केंद्रों से करीब एक लाख बीस हजार लोगों को हटाया गया और हैनान में 21825 नावों पर सवार करीब 80 हजार मछुआरों ने शरण ली।

इससे पहले 28 अप्रैल, 1991 को हैनान में तूफान आया था। वेनशांग के तटीय क्षेत्रों में शनिवार की मध्यरात्रि के बाद 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले चक्रवात के साथ नियोगुरी के और 100 से 150 मिलीमीटर वर्षा के आने की भविष्यवाणी की गई थी।

हैनान ग्वांगडांग फ्यूजियन क्षेत्रों और ग्वांगशी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में इसकी चेतावनी दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार दक्षिणी हैनान में इससे 180 मिलीमीटर की भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई थी।
और भी
आपातकाल तीन महिने और बढ़ाया
अमेरिकी आरोप निराधार-ईरान
डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी एक साथ नजर आए
इराक को इस्लाम का गढ़ बनाए-जवाहिरी
...तो दिल के दौरे का खतरा
पाक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त