मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमेरिकी आरोप निराधार-ईरान
ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने अमेरिकी अधिकारियों के इन आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें निराधार बताया है। जिनमें कहा गया है कि इराक में विद्रोही गतिविधियों को ईरान समर्थन दे रहा है। मिशन ने इन दावों को निराधार कहा है।

मिशन ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और अन्य उच्च अमेरिकी अधिकारियों द्वारा और हाल ही में अमेरिकी कांग्रेस की सुनवाई में लगाए गए आरोपों को झुठा करार दिया है।

अमेरिका के रक्षा सचिव राबर्ट गेट्स ने कहा कि मिलिशिया के लिए ईरान के बढ़ते समर्थन का विरोध करने में अमेरिका हर संभव तरीके से आक्रामक रहेगा।

इस साल की शुरूआत में बुश ने ईरान को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवाद समर्थक देश कहा और यह भी कहा कि ईरान उग्रवादी समूहों को आर्थिक सहयोग देता है एवं इराक में शिया उग्रवादियों को हथियार भेजता है।

इस तरह के आरोपों पर प्रतिक्रिया में ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कल कहा था कि ये आरोप अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अमेरिका की जनता का ध्यान खींचने के लिए उठाया गया एक व्यर्थ कदम है।

मिशन के अनुसार इराक में स्थायित्व सुरक्षा और समृद्धि से ईरान को भी लाभ होता है और वहाँ असुरक्षा और अस्थायित्व से उसे भी नुकसान होता है। अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस ने कल ईरान से शिया मिलिशिया को सहयोग बंद करने के लिए कहा।
और भी
डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी एक साथ नजर आए
इराक को इस्लाम का गढ़ बनाए-जवाहिरी
...तो दिल के दौरे का खतरा
पाक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
भारत और मैक्सिको के बीच समझौते
नेपाल में माओवादी बहुमत के करीब