राष्ट्रपति पद की दौड़ में डेमोक्रेटिक दल के संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन, बराक ओबामा और पूर्व प्रत्याशी जोन एडवर्ड्स कल देर शाम एक साथ एक हास्य से भरपूर समाचार कार्यक्रम में हास्य रंग में नजर आए।
अपने चुनाव प्रचार की थीम साल्यूशंस फॉर अमेरिका के साथ क्लिंटन ने इस हास्य खेल में भाग लिया। उनके साथ हास्य कार्यक्रम दि कोलबर्ट रिपोर्ट के प्रस्तुतकर्ता स्टीफन कोलबर्ट भी आए। अपने खबरों के उत्सव में समाचार विशेषज्ञों को झाँसा देने वाले कोलबर्ट ने कहा कि सीनेटर क्लिंटन आप किसी भी स्थिति के लिए काफी तैयार है। क्लिंटन ने कहा कि मुझे समस्याओं को सुलझाना पसंद है। आप मुझे अलसुबह तीन बजे भी संपर्क कर सकते है। क्लिंटन अपने प्रचार के विज्ञापन के जरिए यह काफी बार बता चुकी हैं कि वे व्हाईट हाउस में हर तरह ही समस्या का सामना करने के लिए तैयार हैं।
क्लिंटन के प्रतिद्वंदी बराक ओबामा से संवाददाताओं ने यह पूछा था कि वे अमेरिकी झंडे की पिन क्यों नहीं पहनते हैं। इस पर उन्होंने कहा मुझे लगता है कि अमेरिकी लोग इस संकीर्ण वैमनस्य से थक चुके है।
कोलबर्ट ने हास्य कार्यक्रम में कहा कि मीडिया के लिए बातचीत करने से हम थके नहीं हैं क्योंकि यह हमें बार बार एक ही सवाल पूछने की छूट देता है और हमारे पास इसके अलावा और कोई काम भी नहीं है।
|