मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
पाकिस्तानी वायुसेना का एक लड़ाकू विमान पंजाब प्रांत में नियमित अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि पायलट सुरक्षित बच गया।

पाकिस्तानी वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात फैसलाबाद शहर से 25 मील पश्चिम में एफ 7 जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित बच गया और दुर्घटना स्थल पर किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि दुघर्टना की जाँच के लिए एक बोर्ड को छानबीन का आदेश दिया गया, जिसमें यह सामने आया है कि किसी तकनीकी गड़बड़ी से ऐसा हुआ।
और भी
भारत और मैक्सिको के बीच समझौते
नेपाल में माओवादी बहुमत के करीब
एफबीआई ने ई-मेल न खोलने की दी चेतावनी
विश्‍व सिनेमा का जेम्‍स बॉण्ड!
बौद्ध मंदिर से शुरू नहीं होगी मशाल रिले
पुरूष होते हैं ज्यादा भुलक्कड़