मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत और मैक्सिको के बीच समझौते
द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के तहत भारत और मैक्सिको ने नागर विमानन और उर्जा क्षेत्रों में सहयोग के दो समझौते किए हैं। केन्द्रीय अक्षय उर्जा मंत्री विलासराव मुत्तेमवार और मैक्सिको के विदेशी मामलों के मंत्री पैट्रीसिया एस्पिनोजा और उर्जा सचिव जियोर्जाना केसेल ने कल समझौतों पर दस्तखत किए।

हस्ताक्षर किए जाने के दौरान मैक्सिको के राष्ट्रपति फिलिप कॉल्डरन और भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल मौजूद थी। कॉल्डरन ने कहा कि भारत उनके देश के लिए एशिया प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण साझेदार है। दोनों देशों के बीच हवाई सेवाओं के मामले में सहयोग का पहला समझौता किया गया, जबकि दूसरा उर्जा क्षेत्र का है।

कॉल्डरन ने कहा कि बुनियादी ढाँचा खाद्य प्रसंस्करण तकनीकी एवं वैज्ञानिक सहयोग के कई क्षेत्रों में अधिक संपर्क कायम किया जा सकता है।
इससे पहले प्रतिभा पाटिल ने मैक्सिको और भारत के समक्ष पेश आ रही साझा चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि समग्र आर्थिक विकास सुनिश्चित करने की जरूरत है।
और भी
नेपाल में माओवादी बहुमत के करीब
एफबीआई ने ई-मेल न खोलने की दी चेतावनी
विश्‍व सिनेमा का जेम्‍स बॉण्ड!
बौद्ध मंदिर से शुरू नहीं होगी मशाल रिले
पुरूष होते हैं ज्यादा भुलक्कड़
बैकानूर में सोवियत संस्कृति की झलक