एफबीआई ने कंप्यूटर मालिकों को एक कलुषित ई-मेल खोलने के खिलाफ चेतावनी दी है। इस ई-मेल पर प्राप्तकर्ताओं को कहा जाता है कि उन्हें ग्रांड ज्यूरी के समक्ष तलब किया गया है और ऐसा न करने पर उन्हें अदालत की अवमानना की कार्रवाई का सामना करना होगा।
एफबीआई ने कहा है कि यह ई-मेल पहली नजर में वास्तविक प्रतीत होता है। इसमें अदालत के मामले का नंबर फैडरल कोड कैलिफोर्निया की एक फेडरल अदालत का नाम पता, अदालत, कक्ष संख्या, सम्मन जारी करने वाले अधिकारी का नाम और अदालत की सील होती है।
इसमें प्राप्तकर्ता से ई-मेल में उपलब्ध कराए गए एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है ताकि वह अपने रिकॉर्ड के लिए सूचना को डाउनलोड तथा प्रिंट कर सके। लेकिन ऐसा करते ही एक कलुषित कोड उसके कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाता है। इसमें वायरस हो सकता है जो कंप्यूटर को नुकसान पहुँचा सकता है।
|