मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विश्‍व सिनेमा का जेम्‍स बॉण्ड!
भले ही इयान फ्लेमिंग ने खुद खूबसूरत महिलाओं से रोंमास न किया हो या कई खलनायको को पलभर में धूल चटाई हो या फिर बिजली की तेजी से कारें न दौड़ाई हों लेकिन उनके दूसरे विश्व युद्व के अनुभवों ने एक ऐसे चरित्र की कल्पना को अंजाम दिया जो विश्व सिनेमा के इतिहास में अमर हो गया।

यह चरित्र है जेम्स बॉण्ड का। किवंदती बन चुके इस चरित्र की लंदन में फ्लेमिंग के साथ संबंध और समानता को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह अनोखी प्रदर्शनी इम्पीरियल युद्व संग्रहालय में लगाई गई है। इसमें दर्शकों को जासूस जेम्स बॉण्ड के विलक्षण उपकरणों और फ्लेंमिंग के इस्तेमाल किए जाने वाले रोजमर्रा के सामानों को देखने को मिलेगा।

इन सामानों में सबसे खास है फ्लेंमिंग के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली वह मेज और कुर्सी जिस पर बैठ कर इन जासूसी उपन्यासों के रचियता ने 'माई नेम इज बॉण्ड...जेम्स बॉण्ड' के पात्र की कल्पना को शब्दों की मदद से आकार दिया।

इसके अलावा फ्लेंमिंग के कुछ अधलिखे पन्ने, खत, किताबें, कपडे़ और कुछ फोटोग्राफ भी रखे गए हैं और साथ ही उसके पात्रों को सिनेमा के सुनहरे पर्दे पर अभिनय के माध्यम से जीवित करने वाले चरित्रों के कपडे़ भी प्रदर्शित किए हैं।

दर्शकों को इनमें डेनियल क्रेग की हाल में प्रदर्शित फिल्‍म 'कैसिनो रोयाल' में पहनी गई वह शर्ट भी देखने को मिलेगी जो कि दुश्मनों का सफाया करते समय खून से लाल हो गई थी। इसके अलावा ऑस्कर विजेता और 'टुमारो नेवर डाई' की अभिनेत्री हैल बैरी के वस्त्र भी रखे गए हैं।
और भी
बौद्ध मंदिर से शुरू नहीं होगी मशाल रिले
पुरूष होते हैं ज्यादा भुलक्कड़
बैकानूर में सोवियत संस्कृति की झलक
खुद शुगर लेवल जाँचना खतरनाक!
हत्या के मामले में जरदारी बरी
पाक को 50 करोड़ डॉलर का ऋण देगा चीन