बुढ़ापे में भूलने की बीमारी महिलाओं से ज्यादा पुरूषों को परेशान करती है। वैज्ञानिक शोध से पता चला है कि जीवन के 70 सावन देख लेने के बाद भूलने और सोचने की क्षमता घटने की समस्या पुरूषों में महिलाओं की तुलना में कम से कम डेढ़ गुना ज्यादा होती है।
रोचेस्टर मिनेसोटा में कराए गए अपने किस्म के पहले शोध में कहा गया है कि पुरूषों में यह समस्या महिलाओं की तुलना में 1.67 गुना ज्यादा होती है। चाहे उनका शैक्षिक या वैवाहिक स्तर कैसा भी रहा हो।
|