मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बैकानूर में सोवियत संस्कृति की झलक
किसी जमाने में सोवियत संघ की अंतरिक्ष उड़ानों के प्रमुख केन्द्र रहे बैकानूर में आज की तारीख में न कोई इंटरनेट कैफे है न बड़े-बड़े विज्ञापन बोर्ड और न ही सड़कों पर समय की गति से भी तेज भागती मोटर कारें। यहाँ संगीत का शोर भी नहीं सुनाई देता लेकिन इसके बावजूद बैकानूरवासियों को अपने शहर पर गर्व है।

कजाखस्तान की स्तेपी में दूरदराज के इलाके में स्थित बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र की यात्रा करना गुजरे जमाने के सोवियत संघ की दुनिया में प्रवेश करने जैसा है और यहाँ के लोग क्षेत्र के इस पुरातन चरित्र को यथावत रखना चाहते हैं और उन्हें महानगरों की चकाचौंध से एलर्जी होती है।

शहर के मुख्य चौराहे पर लेनिन की प्रतिमा लगी है सोवियत कालीन शानदार उपलब्धियों के प्रतीक के रूप में यूरी गागरिन की पहली अंतरिक्ष यात्रा के बोर्ड लगे हैं। इतना ही नहीं प्रशासन सोवियत जमाने की तरह ही शहर को गंदगी मुक्त भी रखना चाहता है। एक राकेट असेम्बली वर्कशॉप के प्रमुख वयाश्लेव कोनोनेन्को कहते हैं कि रूस के मुकाबले में यहाँ अधिक घर जैसा महसूस करता हूँ।

कोनोनेन्को सेवानिवृत्ति के करीब हैं लेकिन वे इस दूरवर्ती क्षेत्र से अपने पश्चिमी रूस स्थित पैतृक शहर को लौटना नहीं चाहते।
और भी
खुद शुगर लेवल जाँचना खतरनाक!
हत्या के मामले में जरदारी बरी
पाक को 50 करोड़ डॉलर का ऋण देगा चीन
पाक में खुले घूम रहे हैं आतंकवादी
यौन शोषण के शिकार लोगों को सांत्वना
अमीरात की नई राजधानी खलीफा सिटी