पाकिस्तान की एक अदालत ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी को हत्या के एक मामले में बरी कर दिया है।
जरदारी के वकील ने बताया कि जरदारी के खिलाफ आरोप पक्ष ठोस सबूत पेश नहीं कर पाया। पिछले 11 साल की सुनवाई के बाद आखिरकार अदालत ने जरदारी को 1997 में एक सरकारी अधिकारी की हत्या के मामले में बरी कर दिया है।
गौरतलब है कि जरदारी के खिलाफ् भ्रष्टाचार के मामले पहले ही खारिज किए जा चुके है। इस फैसले के बाद अब यह अटकले लगाई जा रही है कि जरदारी के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। हालाँकि जरदारी ने चुनाव लड़ने के कोई संकेत नहीं दिए है।
|