चीन पाकिस्तान को सस्ती ब्याज दर पर करीब 50 करोड़ डॉलर का ऋण देगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शेर मेहमूद कुरैशी ने शुक्रवार को यहाँ बताया कि राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इस पर सहमति बनी है।
विदेश मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति की चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को भी बढ़ाने की चर्चा की गई और कई परियोजनाओं की रूपरेखा भी तय की गई। इस बीच विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में जल्द ही मंदी से उभर जाएगी।
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की बुरी हालत के लिए पूर्ववर्ती सरकार जिम्मेदार है और नई सरकार इससे निपटने के लिए कडे़ कदम उठाएगी।
|