अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान के कबाइली इलाको में अब भी आतंकवादी खुलेआम आतंकवादी वारदातो को अंजाम दे रहे है। अमेरिका के गर्वनमेंट अंकाडेटेबिलिटी ऑफिस की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार के प्रयासों के बावजूद आतंकवादी वारदाते निरंतर बढ़ रही है।
काबिलेगौर है कि अमेरिका पाकिस्तान के कबाइली इलाको में विकास के लिए हर साल करीब दस करोड़ डॉलर की मदद दे रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कबाइली इलाको में करीब एक लाख 20 हजार पाकिस्तानी सैनिको की तैनाती के बावजूद हिंसक घटनाएँ थमने का नाम नही ले रही है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कबाइली इलाके में चलाए जा रहे सैन्य अभियान का खर्च एक तरह से अमेरिकी सरकार उठा रही है। लेकिन इन सब प्रयासों के बावजूद अमेरिका को कबाइली इलाकों में आशतित सफलता नही मिली है।
|