मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यौन शोषण के शिकार लोगों को सांत्वना
एक नाटकीय घटनाक्रम में ईसाई धर्म गुरू पोप बेनेडिक्ट ने पादरियों के यौन शोषण के शिकार लोगों से एक भावुक मुलाकात की और उन्हें सांत्वना प्रदान करते हुए कहा कि वह उन लोंगो के लिप्रार्थना करेंगें।

अमेरिका की यात्रा पर आए पोप ने पादरियों के यौन शोषण के शिकार लोगों से भेंट करके उन्हें विश्वास दिलाया कि वह इन सभी लोगों एवं उनके परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगे। पोप की इन लोगो से मुलाकत वेटिकन एम्बेसी चैपल में हुई। माना जा रहा है कि ऐसा मानवीयता भरा कदम उठाने वाले संभवत वे पहले ईसाई धर्मगुरू हैं।

पोप के सांत्वना देने से आहलादित एक यौन पीड़िता ओलेन हार्ने ने बताया कि बेनेडिक्ट के ऐसा कहने से उन्हें काफी राहत मिली है। यह एक बेहद भावनात्मक पहल है। इससे मुझे अपनी तकलीफ को कम करने में सहायता मिली है।

एक अन्य पीड़िता ने कहा कि उनके पास खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है पोप की बात सुन कर मेरी आँखे आसुँओ से भर गई। लेकिन पोप के इस कदम से सभी खुश नहीं हैं।

पीड़ितों के प्रतिनिधियों में एक जोली कैसटिक्स ने कहा कि वे इसका स्वागत करते हैं लेकिन यह एक लम्बे रास्ते में बेहद छोटा कदम है। गौरतलब है कि साल 2002 में अमेरिका के बोस्टन में पादरियों के द्वारा यौन शोषण की घटना प्रकाश में आई थी। इनमें बोस्टन के आर्क बिशप कार्डिनल सीन ओ मैली भी शामिल थे।

वेटिकन के सूत्रों के मुताबिक इनमें आधा दर्जन महिला और पुरूष भी थे।
और भी
अमीरात की नई राजधानी खलीफा सिटी
प्रतिभा ने दी आयुर्वेद अपनाने की सलाह
अब मशीनें भी होंगी भावुक
एक ही ग्रह के हो सकते हैं महिला-पुरुष
नेपाल नरेश को चार सप्ताह का अल्टीमेटम
लंबा और कठिन रहा है इराक युद्ध-बुश