संयुक्त अरब अमीरात को खलीफा सिटी के नाम से नई राजधानी मिलने जा रही है। यह मौजूदा राजधानी आबूधाबी से करीब 15 किलोमीटर दूर बनाई जाएगी।
नई शहर योजना के तहत बनाई जा रही यह राजधानी सभी सुख सुविधाओं से संपन्न एक आधुनिक शहर होगा। जो चारों ओर से मरूस्थलीय और और तटवर्ती क्षेत्र की पारिस्थतिकी के संगम से युक्त प्राकृतिक पर्यावरण से घिरा होगा।
योजना को अमली जामा पहना रहे शहरी विकास परिषद् के निदेशक फ्लाह अल अहबाबी के मुताबिक शहर 4900 हेक्टेयर में फैला होगा। जहाँ तकरीबन 30 लाख लोगों के बसने की जगह होगी। अन्य राजधानियों की तरह ही यहाँ दूतावास और राजनयिको के निवास के लिए अलग से सुरक्षित क्षेत्र बनाए जाएँगे। साथ ही यहाँ अंतररार्ष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनी केन्द्र और सभागार भी होंगे।
मौजूदा राजधानी आबूधाबी पर लगातार जनसंख्या के बढ़त दबाव और अनियंत्रित आर्थिक विकास के मद्देनजर देश की नई राजधानी बनाए जाने की योजना बनाई गई है।
|