चार्ल्स डार्विन के महत्वपूर्ण विकास के सिद्धांत का पहला मसौदा पत्र अब मुफ्त में ऑनलाइन उपलब्ध होगा। यह मसौदा पत्र डार्विन के उन हजारों निजी दस्तावेजों का हिस्सा है जिन्हें ऑनलाइन देखा जा सकेगा।
कई दशकों तक ये पत्र केवल कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के स्कालरों को ही उपलब्ध थे, लेकिन अब पूरी दुनिया में इन दस्तावेजों को डार्विन ऑनलाइन यानी डार्विनस्पेसऑनलाइन डॉट ओआरजी डॉट यूकेस्लैस पर देखा जा सकता है। यह डार्विन के निजी दस्तावेजों का इतिहास में सबसे बड़ा प्रकाशन है और इनकी संख्या करीब 20 हजार है। इन दस्तावेजों में डार्विन तथा उनके परिवार के छायाचित्र, समाचार-पत्रों की क्लिपिंग, उनकी पुस्तकों की समीक्षा तथा उनसे जुड़ी काफी सामग्री है।
|