पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा कि देश की नई सरकार देश के सामरिक परमाणु कार्यक्रम के प्रति वचनबद्ध है और भरोसेमंद न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता की अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर कायम रहेगी।
गिलानी ने देश के सामरिक योजना संभाग (एसपीडी) का दौरा करने के बाद कहा कि पाकिस्तान अपना परमाणु एवं प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम जारी रखेगा। इसकी आवश्यकता देश की रक्षा के लिए है।
सामरिक परमाणु कार्यक्रम के प्रति अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए गिलानी ने कहा कि भरोसेमंद न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता की अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर पाकिस्तान कायम रहेगा।
|