मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ब्रिटनी को महँगी पड़ी वकीलों की फीस
अदालत ने दियासाढ़े तीन लाख डॉलर चुकाने का आदेश
अमेरिका की एक अदालत ने अपने दो बच्चों का संरक्षण पाने के लिए पूर्व पति केविन फेडेरलाइन के साथ चली ब्रिटनी स्पीयर्स की महँगी कानूनी लड़ाई के लिए पॉप सिंगर को वकीलों को अतिरिक्त फीस के रूप में 3 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है।

यह आदेश न्यायाधीश रेवा गोएट्ज ने दिया है। इससे एक माह पहले न्यायाधीश स्कॉट गार्डन ने ब्रिटनी को आदेश दिया था कि वे केविन के वकीलों को 3 लाख 75 हजार अमेरिकी डॉलर का भुगतान करें।

ब्रिटनी के वकील ने गार्डन से कहा था कि बच्चों के संरक्षण की इस लड़ाई में करीब दस लाख ॉलर का खर्च आ चुका है।

1998 में एलबम बेबी वन मोर टाइम ने ब्रिटनी को सुपर पॉप सिंगर का दर्जा दिलाया था, जिसके बाद उन्होंने लगातार सफल एलबम दिए।

2006 में पति केविन से अलगाव के बाद ब्रिटनी के करियर का ग्राफ नीचे आता गया। 2007 में केविन से उनका तलाक हो गया। पिछले साल केविन को उनके बच्चों का अस्थायी संरक्षण दिया गया था।
और भी
छह ब्रिटिश मुस्लिम दोषी करार
ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का आह्वान
मौत के नजदीक आने की रोचक दास्ताँ
ओबामा का टैक्स रिटर्न 42 लाख डॉलर
सेक्स कांड विवादों का ठीक से समाधान नहीं
भारत आएँगी लिंडसे लोहान