यहाँ नदी में डूबने की एक दुर्घटना में सात लोग मारे गए। उनके एक साथी किशोर ने बताया कि उनकी आवाज पर उसने नदी में कूदकर बचाने की कोशिश की। वह खुद तो बच गया, लेकिन साथियों को बचा नहीं पाया।
एलिम क्रिश्चियन कॉलेज का विद्यार्थी किश प्रोक्टर उन पाँच लोगों में से एक है जो इस दुर्घटना में बच गए। ये विद्यार्थी बंजर नदी घाटी में टीम भावना और पर्यावरण जागरुकता दिखाने के लिए हाईस्कूल के एक प्रदर्शन में भाग ले रहे थे।
16 वर्षीय 6 छात्र और उनके 29 वर्षीय शिक्षक की मृत्यु इस मध्य उत्तरी द्वीप में जोरदार बारिश के बाद मेंगाटेपोपो नदी में बहते बाढ़ के पानी के कारण मंगलवार को हो गई। उनके प्राचार्य ने कल बताया कि अचानक आए तेज बाढ़ के पानी से उनके पास बचने का मौका नहीं था।
15 साल के प्रोक्टर ने न्यूजीलैंड हेराल्ड को बताया कि 10 विद्यार्थियों का एक समूह एक शिक्षक और एक बाहरी प्रशिक्षक पानी के बढ़ते स्तर के बाद एक चट्टानी दरार में फँस गए। उन सभी ने नदी में कूदने का और उसमें बहकर निकलने का निर्णय लिया।
प्रशिक्षक अपनी पीठ पर एक छात्र को बाँधकर इस लिहाज से कूद गया कि उन सभी को पकड़ कर बचा लेगा, लेकिन वे दोनों ही नहीं बच पाए।
अखबार ने प्रोक्टर के हवाले से बताया कि मुझे साँस लेने में कठिनाई हो रही थी और काफी समय मैं पानी की धारा के अंदर था। हर बार मैंने हवा में निकलकर साँस ली और भगवान का नाम लिया।
|