राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए डेमोक्रेट दावेदार बराक ओबामा तथा उनकी पत्नी मिशेल ने पिछले साल 42 लाख अमेरिकी डॉलर आय अर्जित की। राष्ट्रपति पद के दावेदार होने के नाते ओबामा में लोगों की रूचि बढ़ी और उनकी दो पुस्तकों की बिक्री में इजाफा हुआ।
कल जारी टैक्स रिटर्न में ओबामा ने पूर्ववर्ती साल की तुलना में काफी अधिक आय अर्जित की। इसका कारण उनकी दो पुस्तकों ड्रीम्स फ्रॉम माई फॉदर और द आडेसिटी ऑफ होप का चालीस लाख की कमाई करना था। ओबामा ने 14 लाख अमेरिकी डॉलर संघीय कर के रूप में अदा किए तथा 240370 डॉलर धर्मार्थ कार्य में लगाएँ।
ओबामा और उनकी पत्नी की आय 260735 अमेरिकी डॉलर दर्शाई गई है। सन् 2006 में ओबामा और उनकी पत्नी की आय 991296 डॉलर दर्शाई गई थी जिसमें ओबामा को सीनेट से मिलने वाला। 57082 डॉलर का वेतन तथा उनकी पत्नी के यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो हॉस्पिटल में बतौर प्रशासक के रूप में 273618 डॉलर का वेतन शामिल था।
मिशेल ने एक खाद्य वितरक कम्पनी में निदेशक की फीस के रूप में भी 51200 डॉलर कमाए। उनके प्रचार अभियान ने यह रिटर्न ओबामा की अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी रोडहम क्लिंटन के साथ बहस से चंद घंटे पहले जारी किया।
|