मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत आएँगी लिंडसे लोहान
भले ही हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान को मीडिया उनकी बुरी आदतों व करतूतों के लिए लाइमलाइट में रखती हो, पर उनके पिता माइकल के अनुसार लोहान काफी सुधर गई हैं और जल्द ही मिशनरी के प्रसार के लिए भारत आने की तैयारी में हैं।

सूत्रों के अनुसार लोहान के पिता माइकल ने टाइम्स स्क्वायर चर्च मिशन के साथ एक अनुबंध किया है, जिसके अनुसार लिंडसे उनके साथ भारत का एक दौरा लगाएँगी और मिशनरी मूल्यों का देश में प्रसार करेंगी।

युवा मंत्री के पद पर कार्यरत लिंडसे के पिता माइकल इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं और अगले साल की शुरुआत तक वह यह दौरा कर लेने के विचार में हैं।

माइकल ने ‘न्यूयॉर्क डेली’ नामक समाचार-पत्र को बताया कि हम अगले साल फरवरी के महीने तक एड्स व अन्य लैंगिक रोगों से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए भारत आएँगे और इसमें लिंडसे भी हमारे साथ होंगी। मगर अभी तक लिंडसे के किसी भी प्रवक्ता ने इस विषय में कोई बात नहीं कही है।
और भी
एलईडी से जलने वाला सबसे बड़ा झूमर
एसएमएस से चेतावनी का कानून
जींस की बात ही अलग है
जन्नत जैसा होगा 'दुर्रत अल-बहरीन'
इसराइलियों ने मारे 20 फिलिस्तीनी
कैमरून ने दी पिता को श्रद्धांजलि