मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एलईडी से जलने वाला सबसे बड़ा झूमर
पिछले दिनों यहाँ पर दुनिया का सबसे बड़ा एलईडी (लाइट इमिटिंग डायोड्स) से जलने वाला शिंडलियर (झूमर) पेश किया गया। इस झूमर की गोलाई 35 फुट है और यह 17 फुट लंबा है। इसका वजन 7000 पौंड का है।

यही नहीं, इसकी खासियत यह भी है कि यह बिजली की 98.5 फीसदी तक की बचत करता है। इसकी लागत करीब 1,30,000 डॉलर है। इसमें स्टील, ग्लास और एक्रेलिक लगा है। इस झूमर की आठ भुजाएँ हैं, जो बीच में से लगी हुई हैं। प्रत्येक का साँप जैसा आकार है।

इसमें 100 वॉट के बल्ब लगे हैं। बल्ब की संख्या 750 के करीब है। इसमें इतनी बिजली लगती है जो 17 फ्रिज को चलाने के लिए काफी है। दरअसल यह यहाँ के 80 साल पुराने थिएटर के नवीनीकरण का हिस्सा है। यह थिएटर बंद था और हाल ही में इसे खोला जाएगा। (नईदुनिया)
और भी
एसएमएस से चेतावनी का कानून
जींस की बात ही अलग है
जन्नत जैसा होगा 'दुर्रत अल-बहरीन'
इसराइलियों ने मारे 20 फिलिस्तीनी
कैमरून ने दी पिता को श्रद्धांजलि
अविवाहित रहना चाहती हैं अन्ना