मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एसएमएस से चेतावनी का कानून
सेलफोन इस सदी की बड़ी क्रांतियों में से एक है और मानव जीवन को इसने कितना आसान बना दिया है, इसका पता अमेरिका में हाल ही में बने एक कानून से पता चलता है।

अमेरिका के नियामकों ने पिछले दिनों देशभर में आपात स्थिति होने पर एसएमएस से सतर्क करने की योजना को अनुमति दे दी है। पूरे देश में एसएमएस से चेतावनी दी जा सकेगी।

पिछले कुछ दिनों में एसएमएस की लोकप्रियता यहाँ तेजी से बढ़ी है। यहाँ पर हर माह 48 अरब लिखित संदेश लोग एक-दूसरे को भेजते हैं। एसएमएस के लिए जो कानून बना है, उसे वार्निंग अलर्ट एंड रिस्पॉन्स नेटवर्क एक्ट 2006 नाम दिया गया है। यह संघीय कानून है।

देश में किसी भी आपात स्थिति में यह कार्य करेगा। कोई भी आपदा होने पर आपको और आपके परिवार को तत्काल उसकी जानकारी मिल जाए तो वह अपने और दूसरे लोगों को सूचित कर सकता है।

एफसीसी के चेयरमैन केविन मार्टिन का कहना है कि इससे देशवासी लाभान्वित होंगे। देश के लोगों को जैसे ही इस तरह का संदेश मिलेगा, वे अपने आपको सुरक्षित करने में लग जाएँगे। वायरलैस उद्योग की ओर से भी इस नियम को खासा समर्थन मिला है।

सेलफोन के उपभोक्ता से इस सेवा का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। कानून के मुताबिक एसएमएस तीन तरह के होंगे। (नईदुनिया)
और भी
जींस की बात ही अलग है
जन्नत जैसा होगा 'दुर्रत अल-बहरीन'
इसराइलियों ने मारे 20 फिलिस्तीनी
कैमरून ने दी पिता को श्रद्धांजलि
अविवाहित रहना चाहती हैं अन्ना
परमाणु कार्यक्रम पर बैठक बेनतीजा समाप्त