मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जींस की बात ही अलग है
जींस, क्यों पसंद की जाती है? जवाब मिलता है, रफ-टफ है, चाहे जहाँ पहनो, कितने भी दिन पहनो, कैसे भी पहनो, प्रेस नहीं है तो भी पहनो। युवा इसे 15 दिन से लेकर महीने भर तक पहनते हैं। शायद इसी में सुर मिलाया है संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने।

यह कार्यक्रम कहता है कि क्या आप मौसमी परिवर्तन से लड़ना चाहते हैं? तो अपनी जींस धोने के पहले तीन दिन तक पहनें। इसके बाद उसे ठंडे पानी में धोएँ ताकि इस्त्री की भी जरूरत न हो। इस तरह चलने से ऊर्जा में पाँच गुना की बचत की जा सकेगी। यूएनईपी तकनीकी, उद्योग व आर्थिक प्रभाग इस तरह का विज्ञापन बना चुका है। यह करीब 30 सेकंड का है। इसमें एक जोड़ा टेकटोनिक नृत्य करता हुआ आता है। यह नाच फ्रांस में प्रसिद्ध है। इसके बाद पूरे स्क्रीन पर एक संदेश आता है, जिसका अर्थ है- क्या मैं गलत था।

यूएनईपी तकनीकी, उद्योग व आर्थिक प्रभाग (यूएनईपी डीटीआईई) के संचार प्रमुख रॉबर्ट का कहना है कि हम पर्यावरण संबंधी संदेश देना चाहते हैं, ताकि युवाओं को आकर्षित किया जा सके। इसलिए हमने तय किया कि कुछ ऐसा पेश किया जाए, जो युवाओं को भी सोचने पर मजबूर करे। पूरी दुनिया में यदि किसी का सबसे ज्यादा वर्चस्व है तो वह है फैशन उद्योग। कपास की खेती से लेकर उसका कपड़ा बनाने तक जैसे डाइंग, छपाई आदि में कई रसायन और पेट्रोकेमिकल मिलाते हैं। इस उद्योग से अवशिष्ट भी काफी ज्यादा है और तेजी से बढ़ते फैशन के कारण यह कचरा तेजी से बढ़ता जा रहा है।

इस वजह से पानी की खपत, विशेष रूप से कपास की फसल में लगने वाले पानी की मात्रा भी बहुत बड़ा पर्यावरणीय मुद्दा है। रॉबर्ट का कहना है कि कपड़े का पर्यावरण पर प्रभाव कई मामलों में असरदार है। यह चरणबद्ध तरह से चलता रहता है और वास्तविक उपयोग में इसका प्रभाव सबसे अधिक रहता है।

एक कपड़ा जिसमें सफाई, डाइंग, प्रेसिंग आदि सारी कवायद के लिए कई बार धोना होता है। उपयोगकर्ता के लिए धोने में पानी, साबुन और बिजली आदि सभी लगता है। यहाँ तक कि साबुन की भी अपनी पसंद होती है। कम तापमान पर कपड़ा धोने से इसके पर्यावरण पर असर कम होता है। इसके अलावा टम्बल डाइंग में 60 फीसदी ऊर्जा और इस्त्री आदि लगती है। जबकि कम तापमान पर धोने में ऊर्जा की आधी बचत हो जाती है।

भाँति-भाँति की जींस : जींस कई तरह की आती हैं। इनके नाम इस तरह हैं- एंकल जींस, बैगी जींस, बैल बॉटम, बूटकट, बॉय कट या बॉय फ्रेंड, कार्पेंटर जींस, क्लासिक, हिप हगर्स, लूस जींस, लो राइस जींस, ओरिजनल जींस, फैट पेंट्स, रिलेक्स्ड फिट, सैगी, स्कीनी जींस, स्लिंकीस, स्ट्रेट जींस, वाइड लैग, जॉर्ट्स (जींस शॉर्ट्स)। (नईदुनिया)
और भी
जन्नत जैसा होगा 'दुर्रत अल-बहरीन'
इसराइलियों ने मारे 20 फिलिस्तीनी
कैमरून ने दी पिता को श्रद्धांजलि
अविवाहित रहना चाहती हैं अन्ना
परमाणु कार्यक्रम पर बैठक बेनतीजा समाप्त
हज यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ