मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इसराइलियों ने मारे 20 फिलिस्तीनी
गाजा में आज इसराइलियों ने जोरदार हमला करते हुए कम से कम 20 फिलिस्तीनियों को मार दिया। इसराइलियों और हमास में हुए जोरदार संघर्ष में तीन इसराइली सैनिकों की भी मौत हो गई। मृतकों में रायटर्स संवाद समिति का एक कैमरामैन भी था, जो इसराइली टैंक की गतिविधियों का फिल्मांकन कर रहा था।

एक महीना शांत गुजरने के बाद हिंसा में अचानक वृद्धि हुई है और इससे इसराइल और हमास के बीच मिस्र की मध्यस्थता में कराए जाने वाले शांति प्रयासों को खतरा पहुँच सकता है।

मृतकों की आज की संख्या दूसरी बड़ी संख्या है। इससे पहले मार्च के शुरुआत में इसराइली सेना के आक्रमण में गाजा के 120 लोग मारे गए थे, जिसमें दर्जनों नागरिक थे। तब से इसराइल और हमास अनौपचारिक रूप से कुछ समय के लिए लड़ाई रोकने पर सहमत दिख रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज की घातक घटना में एक इसराइली हेल‍िकाप्टर ने मध्य गाजा के बुरेज शरणार्थी शिविर के पास चार मिसाइल दागे। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मोया हसनैन ने कहा कि हमले में कम से कम 12 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है, जिसमें 12 से 15 वर्ष के बीच के पाँच बच्चे हैं।

इसी क्षेत्र में इसराइली टैंक की गतिविधियों का फिल्मांकन कर रहे रायटर्स के टीवी कैमरामैन फडल साना और उनके साथ खड़े दो राहगीर भी हवाई हमले में मारे गए।

घटनास्थल पर पहुँचे दूसरे कैमरामैन ने बताया कि उन्होंने रायटर्स की जीप में आग लगी हुई देखी और उसके बगल में ही साना का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि साना की जीप पर प्रेस लिखा हुआ था
और भी
कैमरून ने दी पिता को श्रद्धांजलि
अविवाहित रहना चाहती हैं अन्ना
परमाणु कार्यक्रम पर बैठक बेनतीजा समाप्त
हज यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ
संविधान को मई में अंगीकार करेगा भूटान
परमाणु समझौते को वचनबद्ध है अमेरिका