मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कैमरून ने दी पिता को श्रद्धांजलि
अमेरिकी अभिनेत्री कैमरून डियाज ने हाल ही में अपने पिता की मृत्यु के पश्चात उनको श्रद्धांजलि देते हुए शोकपत्र जारी किया है। गौरतलब है कि मंगलवार को कैमरून के 59 वर्षीय पिता की मृत्यु निमोनिया के कारण हो गई।

इस शोकपत्र में कैमरून ने माना कि उनके पिता एमिलियो डियाज सभी के बीच अपने सरल व नेक स्वाभाव के लिए जाने जाते थे और वे मेरे परिवार के दिल में आज भी जीवित हैं।

साथ ही इस शोकपत्र में उन्होंने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया है जो ऐसे समय में उनके परिवार के साथ सहानुभुति रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी माँ, मेरी बहन और मैं इस समय लोगों के इस बेइंतहाँ प्यार व सहानुभूति के लिए शुक्रगुजार हैं।

एमिलियो डियाज एक तेल कंपनी में कार्यरत थे। गौरतलब है कि कैमरून इस समय अपनी नई फिल्म ‘माय सिस्टर्स कीपर’ में व्यस्त थीं, जिसके निर्माण को फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
और भी
अविवाहित रहना चाहती हैं अन्ना
परमाणु कार्यक्रम पर बैठक बेनतीजा समाप्त
हज यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ
संविधान को मई में अंगीकार करेगा भूटान
परमाणु समझौते को वचनबद्ध है अमेरिका
बुश और पोप ने एक साथ प्रार्थना की