मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अविवाहित रहना चाहती हैं अन्ना
गायक एनरिक इग्लियास की प्रेमिका, टेनिस खिलाड़ी व मॉडल रह चुकी अन्ना कुर्निकोवा ने हाल ही में खुलासा किया है कि वे जीवनभर विवाह नहीं करेंगी।

सुनने में आ रहा था कि छह सालों से साथ रह रहा यह जोड़ा कुछ दिनों पहले गुप्त रूप से विवाहित हो चुका है और अन्ना के हाथ में विवाह की अँगूठी भी देखी गई थी।

हालाँकि इसके पश्चात ही इन दोनों ने विवाह संबंधी सभी खबरों को अफवाहों का नाम देकर इनका खंडन किया था। अन्ना ने कांटैक्टम्यूजिक.कॉम को बताया कि वे एनरिक के साथ बेहद खुश हैं और उन्हें कभी भी विवाह की आवश्यकता महसूस नहीं हुई।

हालाँकि अभी तक ऐसी अफवाहें सुनने में आ रही थीं कि 26 वर्षीय इस अभिनेत्री ने टेनिस खिलाड़ी एंडी रॉडिक और ब्रुकलिन डेकर की सगाई के पश्चात गुप्त रूप से विवाह कर लिया था।
और भी
परमाणु कार्यक्रम पर बैठक बेनतीजा समाप्त
हज यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ
संविधान को मई में अंगीकार करेगा भूटान
परमाणु समझौते को वचनबद्ध है अमेरिका
बुश और पोप ने एक साथ प्रार्थना की
पाटील ने किया ब्राजील की सीनेट को संबोधित