मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
परमाणु कार्यक्रम पर बैठक बेनतीजा समाप्त
ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम रोकने को बाध्य करने के मकसद से उसे कुछ प्रोत्साहन दिए जाने संबंधी वार्ता बिना किसी स्पष्ट नतीजे के समाप्त हो गई। हालाँकि बैठक के अध्यक्ष ने कहा कि इस दिशा में राजनयिक प्रयास जारी रहेंगे।

बैठक का आयोजन करने वाले चीन के सहायक विदेश मंत्री ही याफेई ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पाँच स्थायी सदस्य देशों के अलावा जर्मनी तथा यूरोपीय संघ के सदस्य बंद कमरे में हुई बैठक में कुछ प्रमुख मुद्दों पर समझौते पर पहुँचे। उन्होंने कल समाप्त हुई बैठक की विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

बताया जाता है कि संबंधित देशों के दूतों ने प्रस्तावित राजनैतिक सुरक्षा तथा आर्थिक प्रोत्साहनों पर विचार-विमर्श किया जो ईरान को उसका यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम रोकने के मकसद से तैयार किए गए हैं।

अमेरिका तथा कई अन्य देशों को आशंका है कि ईरान परमाणु हथियार बना सकता है। सहायक विदेश मंत्री ने बताया कुल मिलाकर छहों देश राजनयिक प्रयासों को जारी रखने पर सहमत है।

इस बैठक में भाग लेने के लिए ईरान को आमंत्रित नहीं किया गया था जबकि बैठक में यूरोपीय संघ, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी रूस तथा चीन ने भाग लिया।

वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता सीन मैकरोमैक ने बैठक को अच्छी बैठक बताया लेकिन कहा कि सर्वसम्मति पर पहुँचने के लिए छह देशों को अभी अधिक काम करने की जरूरत है।
और भी
हज यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ
संविधान को मई में अंगीकार करेगा भूटान
परमाणु समझौते को वचनबद्ध है अमेरिका
बुश और पोप ने एक साथ प्रार्थना की
पाटील ने किया ब्राजील की सीनेट को संबोधित
ओबामा इंडियाना में आगे