मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संविधान को मई में अंगीकार करेगा भूटान
नवगठित संसद का सत्र मई में शुरू होने पर भूटान अपने संविधान को अंगीकार करेगा। कैबिनेट कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार भूटानी संसद की पहली बैठक में संविधान को अंगीकार किया जाएगा जो मई के शुरुआत में होगी।

विज्ञप्ति के अनुसार संसद निर्वाचन विधेयक और संसदीय पात्रता विधेयक लागू करेगी। नई सरकार की सोमवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में इस आशय का फैसला किया गया।

प्रधानमंत्री जिगमी थिन्ले राज्याभिषेक तथा शताब्दी समारोह समिति के अध्यक्ष पद पर अपना कामकाज शुरू करेंगे तथा आक्सफोर्ड शिक्षित जिगमे खेसर नामज्ञाल को अगले माह भूटान का पाँचवाँ राजा बनाया जाएगा।

थिन्ले ने कल द्रुक फुनसेम त्शोग्पा के सांसदों से भी मुलाकात की और संसदीय समितियों के गठन पर विचार-विमर्श किया। संविधान का अंतिम मसौदा पिछले वर्ष ही तैयार कर लिया गया था।
और भी
परमाणु समझौते को वचनबद्ध है अमेरिका
बुश और पोप ने एक साथ प्रार्थना की
पाटील ने किया ब्राजील की सीनेट को संबोधित
ओबामा इंडियाना में आगे
पहले पानी में रहते थे हाथी!
वी लव यू मुशर्रफ..!