मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
परमाणु समझौते को वचनबद्ध है अमेरिका
व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका अभी भी भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के लिए वचनबद्ध है और इसे निर्णायक रूप देने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहा है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव डाना पेरिनो ने कहा है कि अमेरिका परमाणु समझौते पर अभी भी काम कर रहा है और इसके प्रति वचनबद्ध है।

पेरिनो का वक्तव्य उस समय आया है जब इस समझौते को लेकर लगातार प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इससे पहले वॉशिंगटन में मौजूद कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि परमाणु समझौते के सफल निष्कर्ष के लिए कोई भी इसकी सीमा रेखा नहीं खींच सकता है।
और भी
बुश और पोप ने एक साथ प्रार्थना की
पाटील ने किया ब्राजील की सीनेट को संबोधित
ओबामा इंडियाना में आगे
पहले पानी में रहते थे हाथी!
वी लव यू मुशर्रफ..!
फिल्म में अभिनय करेंगे सलमान रुश्दी