मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओबामा इंडियाना में आगे
पेंसिलवेनिया में कड़ी टक्कर
एक सर्वेक्षण के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव की उम्मीदवारी के प्रत्याशी बराक ओबामा ने उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन की बढ़त को इंडियाना में धो डाला है। वे पेंसिलवेनिया में महज पाँच अंकों से पीछे हैं।

अगले मंगलवार को पेंसिलवेनिया में होने वाले चुनाव को देखते हुए किए गए लॉस एंजिलिस टाइम्स और ब्लूमबर्ग के सर्वेक्षण के मुताबिक ओबामा को कामकाजी वर्ग के मतदाताओं को कड़वाहट से भरा बताने की अपनी टिप्पणी के बावजूद ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ रहा है।

सर्वेक्षण ने ओबामा को पेंसिलवेनिया में 41 फीसदी अंक दिए हैं। पूर्व प्रथम महिला क्लिंटन 46 फीसदी अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। पूर्व में हुए सर्वेक्षण के मुकाबले उनकी बढ़त कम हुई है। सर्वेक्षण ने यह भी बताया है कि क्लिंटन छह मई को इंडियाना और उत्तरी केरोलिना में होने वाले मतदान में पिछड़ सकती हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि क्लिंटन को सुपर डेलिगेट्स को आकर्षित करने के लिए पेंसिलवेनिया में अगले सप्ताह धमाकेधार जीत दर्ज कराने की जरूरत है।

गुरुवार से सोमवार के बीच किए गए लॉस एंजिलिस टाइम्स के सर्वेक्षण ने ओबामा को इंडियाना में क्लिंटन के 35 फीसदी अंकों के मुकाबले 40 फीसदी अंक दिए हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक ओबामा यहाँ बढ़त बनाए हुए हैं।
और भी
पहले पानी में रहते थे हाथी!
वी लव यू मुशर्रफ..!
फिल्म में अभिनय करेंगे सलमान रुश्दी
कैमरून की बढ़ती खूबसूरती का राज
पादरियों के पाप से शर्मिंदा हैं पोप
होंगे ऐसे घर, जहाँ जरूरी नहीं बिजली