मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वी लव यू मुशर्रफ..!
पाक सुंदरी जाना चाहती है मुशर्रफ के साथ डेट पर
पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ चारों ओर से भले ही घिर चुके हों लेकिन एक पाकिस्तानी सुंदरी के दिल का दरवाजा उनके लिए खुला हुआ है, जिसने मुशर्रफ को सजीला बताया है।

मिस पाकिस्तान वर्ल्ड महलीज सरकारी ने पिछले हफ्ते वक्त निकाला और सौंदर्य प्रतियोगिता की वेबसाइट के जरिये मुशर्रफ को पत्र लिखा।

सरकारी ने लिखा अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के दौरान मुझे पता चला कि मुशर्रफ क्या हैं, उनके बारे में सभी सुंदरियाँ जानती हैं। कुछ ने जवाब दिया- अरे हाँ, वह आदमी जो जनरल है, जबकि अन्य ने कहा पाकिस्तान पर शासन करने वाला व्यक्ति।

मैं व्यक्तिगत तौर पर सोचती हूँ कि मुशर्रफ साहब बहुत सजीले हैं। हो सकता है कि कुछ पाकिस्तानी राजनेता इन सुंदरियों से सहमत नहीं हों।

जैसे बेनजीर दुनिया भर के लोगों के लिए सुंदर महिला थीं, उसी तरह मुशर्रफ सजीले व्यक्ति हैं। उनके व्यक्तित्व में कुछ ऐसी खास बात है, जो लड़कियों को दीवाना बना देती है।

सरकारी से पूछा गया वह मुशर्रफ के साथ डेट पर जाना चाहती हैं, तो एक न्यूज पोर्टल को उन्होंने बताया कि हाँ, किसी भी समय, मैं उन्हें बेहद पसंद करती हूँ।

सोनिया अहमद मिस पाकिस्तान वर्ल्ड प्रतियोगिता की संस्थापक हैं। वह स्वयं मुशर्रफ की बड़ी प्रशंसक हैं। फैशन प्रतियोगिता की वेबसाइट पर ऐसे अनेक चित्र हैं, जिनमें सुंदरियों ने मुशर्रफ की तस्वीर अपने हाथों में ले रखी है और वे चित्र का चुंबन करते हुए कह रही हैं- 'वी लव यू मुशी'।
और भी
फिल्म में अभिनय करेंगे सलमान रुश्दी
कैमरून की बढ़ती खूबसूरती का राज
पादरियों के पाप से शर्मिंदा हैं पोप
होंगे ऐसे घर, जहाँ जरूरी नहीं बिजली
इंडोनेशिया में ज्वालमुखी फटा, सैकड़ों बेघर
ब्रिटनी की वीडियो डायरी इंटरनेट पर