मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फिल्म में अभिनय करेंगे सलमान रुश्दी
लेखन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी अब अभिनय की दुनिया में हाथ साफ करने का मन बना चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार रुश्दी जल्द ही एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘देन शी फाउंड मी’ में एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आएँगे। इसके लिए उन्होंने इस चरित्र के ऑडिशन को बखूबी पार कर लिया है।

इस फिल्म का निर्देशन हेलेन हंट कर रही हैं। हेलेन के लिए यह फिल्म काफी महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है और वे इस फिल्म में रुश्दी के अभिनय को लेकर काफी उत्साहित हैं।

कांटैक्टम्यूजिक.कॉम को हेलेन ने बताया कि इस चरित्र की भूमिका के ऑडिशन के दौरान मैंने कई कलाकारों का अभिनय देखा। फिर सलमान ने ऑडिशन के लिए मुझसे पूछा और मैंने उनका ऑडिशन देखते हुए ही उन्हें इस किरदार के लिए सबसे उपयुक्त मान लिया।
और भी
कैमरून की बढ़ती खूबसूरती का राज
होंगे ऐसे घर, जहाँ जरूरी नहीं बिजली
इंडोनेशिया में ज्वालमुखी फटा, सैकड़ों बेघर
ब्रिटनी की वीडियो डायरी इंटरनेट पर
समलैंगिकों का तलाक भी मुश्किल
ब्लादिमीर की मौत का रहस्य बरकरार