अमेरिकी अभिनेत्री कैमरून डियाज की खूबसूरती के भले ही लाखों प्रशंसक हों, मगर कैमरून अपनी खूबसूरती के बारे में कुछ और ही सोचती हैं। उन्हें अपनी खूबसूरती पर बहुत बहुत नाज है और वे 35 की उम्र में खुद को अधिक खूबसूरत मानती हैं।
डियाज का मानना है कि वे अपनी युवावस्था के बजाय 35 की उम्र में अधिक आकर्षक और खूबसूरत नजर आती हैं, जिसका सारा श्रेय ‘चार्लीज एंजिल्स’ नामक फिल्म को जाता है, जिसके लिए उन्होंने अपने आप को नया लुक दिया था।
उन्होंने कांटैक्टम्यूजिक.कॉम को बताया कि इस फिल्म में स्टंट्स करने के लिए उन्हें खुद को मजबूत बनाने की आवश्यकता पड़ी थी। इस दौरान उन्होंने अपना वजन बढ़ाया था।
उन्होंने बताया कि मुझे लगता है कि मैं जब बीस साल की थी तब भी इतना खूबसूरत नहीं लगती थी, जितनी अब लगती हूँ। इस फिल्म को करने के बाद मैं पहले से काफी स्वस्थ और मजबूत हो गई हूँ, जो कि मेरी इस खूबसूरती का राज है।
|