मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
होंगे ऐसे घर, जहाँ जरूरी नहीं बिजली
मनुष्य हर दिन तरक्की करता है और परिवर्तन करता रहता है। मानव जीवन की शुरुआत में वह गुफाओं में रहता था, फिर झोपड़े बने, फिर ईंट-गारे के मकान बने, अब सीमेंट की इमारतें सीना ताने खड़ी रहती हैं।

यदि कोई यह कहे कि ऐसा घर बनाओ, जिसमें पंखे की जरूरत न हो और न ही बिजली की तो शायद उसकी बात हास्यास्पद लग सकती है, परंतु फिर भी ऑस्ट्रेलिया के कुछ वैज्ञानिकों की कोशिश है कि वे ऐसे घर बनाएँ कि बिजली की जरूरत नहीं हो।

यहाँ के क्युयूटी इंस्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबल रिसोर्सेज के प्रो. जॉन बेल का कहना है कि यदि सोलर सेल के ग्लास के घर बनाए जाते हैं तो ये खिड़की का भी काम करेंगे और इस तरह के भवनों में अलग से बिजली लेने की जरूरत नहीं होगी।

बेल फिलहाल कैनबेरा की कंपनी डयसोल के एक प्रोजेक्ट पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि सोलर सेल ग्लास के बने घरों को एक अलग लुक तो दिया ही जा सकेगा, साथ ही बिजली की लागत बेहद कम होगी। हो सकता है कि ये घर ज्यादा बिजली पैदा करें, ताकि उसे संभाला जाए या फिर बेचा जा सकता है।

यह सही है कि पारदर्शी सोलर सेल के काँच में हल्का-सा लालपन होता है, लेकिन उससे आसानी से देखा जा सकता है। सोलर सेल में चूँकि टिटेनियम डायऑक्साड की कोटिंग होती है और इसमें प्रकाश को सोख लेने की ताकत होती है।

इस काँच में सौर ऊर्जा समाहित होगी, जो घर को रोशन करने के काम आएगी। साथ ही इस वजह से इस तरह के घरों में गर्मी भी कम होगी। इससे फायदा यह होगा कि घर को ठंडा रखने के उपकरण जैसे पंखे, कूलर, एसी आदि लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऑस्ट्रेलिया में घरों में बिजली की खपत तुलनात्मक रूप से ज्यादा होती है। यहाँ इसका कारण यह है कि बिजली बेहद सस्ती है, परंतु ऐसे घर बनाना बहुत आसान हैं कि जिसमें बिजली की जरूरत नहीं होगी। साथ ही घर को ठंडा करने के उपकरण भी नहीं लगेंगे।

इस तरह के काँच कुछ साल में उपलब्ध होने लगेंगे। फिलहाल ये शोध करने वाले इसमें लगे हैं कि इस काँच में ऊर्जा को जज्ब करने की ज्यादा से ज्यादा क्षमता हो। (नईदुनिया)
और भी
ये खाने लगे खेत, इन्हें पहुँचाओ विदेश!
ब्रिटनी की वीडियो डायरी इंटरनेट पर
समलैंगिकों का तलाक भी मुश्किल
ब्लादिमीर की मौत का रहस्य बरकरार
सैंकड़ों शरणार्थी पाक में असहाय-संरा
नशे के सौदागरों को मार गिराया