मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ब्रिटनी की वीडियो डायरी इंटरनेट पर
पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। ब्रिटनी के प्रशंसकों को जानकर प्रसन्नता होगी कि जल्द ही ब्रिटनी अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी वीडियो डायरी को इंटरनेट पर जारी करने वाली हैं।

‘डेली मिरर’ नामक समाचारपत्र के अनुसार पिछले छः महीनो में ब्रिटनी ने अपने सबसे बुरे वक्त की भी वीडियो डायरी बनाई है, जिसे वह इंटरनेट पर या फिर एमटीवी पर प्रसारित करने वाली हैं।

उनके एक करीबी सूत्र ने कांटैक्टम्यीजिक.कॉम को बताया कि ब्रिटनी के इन वीडियो में उन्होंने अपने जीवन के कई अनछुए पहलुओं का खुलासा किया है। अगर वह इस वीडियो को प्रसारित करने की सोच रही हैं तो यह सचमुच कमाल की बात है।

हालाँकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि ब्रिटनी के इन बुरे दिनों का वीडियो देखना काफी निराशाजनक साबित होगा और उनकी बुरी परिस्थितियों के देखकर उनकी परिस्थितियों को काफी तकलीफ होगी।

माना जा रहा है कि इस वीडियो में ब्रिटनी ने अपने परिवार, पूर्व पति केविन फेडरलाइन और अपने पूर्व प्रेमी जस्टिन टिंबरलेक के बारे में भी काफी कुछ कहा हैं।
और भी
समलैंगिकों का तलाक भी मुश्किल
ब्लादिमीर की मौत का रहस्य बरकरार
सैंकड़ों शरणार्थी पाक में असहाय-संरा
नशे के सौदागरों को मार गिराया
डिज्नी के आखिरी कलाकार का निधन
ट्रेन-बस की टक्कर में 18 की मौत