मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
समलैंगिकों का तलाक भी मुश्किल
अमेरिका के कुछ राज्यों में समलैंगिक जोड़ों को विवाह का अधिकार हासिल करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। और अब इन जोड़ों को तलाक लेने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इसका कारण हैं अमेरिका के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग कानून।

रोड आयलैंड में राज्य की शीर्ष अदालत ने दिसंबर में दिए अपने एक फैसले में कहा कि पड़ोसी मैसाचुसेट्स में शादी करने वाले समलैंगिक जोड़े तलाक नहीं ले सकते। मैसाचुसेट्स एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ इस प्रकार के विवाहों को मान्यता है।

अदालत ने कहा कि समलैंगिक जोड़ों को तलाक नहीं दिया जा सकता, क्योंकि कानून निर्माताओं ने विवाह की व्याख्या पुरुष और स्त्री के बीच संबंध के रूप में की है। उधर मिसूरी में एक न्यायाधीश इस बात का फैसला करने में लगे हैं कि मैसाचुसेट्स में समलैंगिक विवाह को निरस्त किया जा सकता है।

अपनी पत्नी मागेटा चैम्बर से तलाक लेने जा रहे रोड आयलैंड के कसांडा ओर्मिस्टोन ने कहा कि हम सभी ऐसे लोगों को जानते हैं, जिन्होंने तलाक लिया। लंबे और नाखुश वैवाहिक जीवन के अंत में वे राहत की साँस ले पाए। लेकिन मुझे अपने मामले में वह राहत मिलती नहीं दिख रही।

पिछले चार सालों में मैसाचुसेट्स एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता है, जबकि नौ अन्य राज्यों में समलैंगिक जोड़ों को सामान्य गठबंधन या घरेलू जीवन में साथ रहने की अनुमति है और इसके तहत उन्हें विवाह के अधिकार और विशेषाधिकार मिलते हैं। इस प्रकार के गठबंधनों की समाप्ति के लिए अदालती कार्रवाई जरूरी है।

समलैंगिक जोड़े यदि उसी राज्य में रह रहे हैं जहाँ उन्होंने शादी की तो वे कुछ परेशानियों के बाद तलाक हासिल कर सकते हैं। उन राज्यों के कानून समान सैक्स के जोड़ों के लिए तलाक का प्रावधान करते हैं, लेकिन शादी करने के बाद यदि ये जोड़े किसी दूसरे राज्य में चले गए हैं तो तलाक लेने के मामले में वे मुश्किल में पड़ जाते हैं।
और भी
नशे के सौदागरों को मार गिराया
डिज्नी के आखिरी कलाकार का निधन
ट्रेन-बस की टक्कर में 17 की मौत
लिसेस्टर में लगेगी गाँधीजी की प्रतिमा
इराक में शीर्ष धर्मगुरुओं के सहायकों पर हमले
कांगो का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 79 मरे