उत्तरी रियो डि जेनेरियो की गंदी बस्ती में भारी हथियारों से लैस और चेहरों पर काला रंग पोतकर पुलिस ने एक अभियान के अंतर्गत ड्रग का धंधा चलाने वाले गिरोह के नौ सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। विला क्रुजेईरो जिले में दिनभर चले पुलिस के इस धर पकड़ अभियान में छह लोग घायल हो गए जबकि 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सैन्य पुलिस सेवा की प्रवक्ता ने कल यह जानकारी देते हुए बताया कि इन अपराधियों के पास से 0.30 बोर की दो स्वचलित राइफल भी बरामद की गई हैं।
|