मध्य बांग्लादेश में एक रेलवे क्रॉसिंग पर तेजी से आती ट्रेन से बस के टकरा जाने की वजह से 18 लोगों की मृत्यु हो गई। स्थानीय सरकारी प्रशासक अख्तर अली सरकार ने बताया कि राजधानी ढाका से 80 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित तांगाईल जिले के रेलवे क्रासिंग पर आज सुबह यह दुर्घटना हुई।
सरकार ने बताया कि 19 अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। एकोटा एक्सप्रेस रेलगाड़ी को इस दुर्घटना से कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है।
|