मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इराक में शीर्ष धर्मगुरुओं के सहायकों पर हमले
उत्तरी इराक में शीर्ष धर्मगुरु के तीन सहायकों पर तीन अलग-अलग जानलेवा हमले हुए, जिनमें तीनों बच गए। हालाँकि इनमें से दो सहायक गंभीर रुप से घायल हैं।

पुलिस ने बताया किबसरा शहर में शेख अल फुदहैली के वाहन पर हमलावरों ने घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि उनके वाहन चालक की मौत हो गई।

बसरा में ही एक अन्य व्यक्ति शेख अली अल खाफाजी पर हमला हुआ, जिसमें वे गंभीर रुप से घायल हो गए। शाम की इबादत के बाद खाफाजी मस्जिद से निकल रहे थे, जब चार हमलावरों ने उनपर गोलियाँ बरसाई। दो माह पहले बसरा में ही खाफाजी का अपरहण कर लिया गया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें छुड़ा लिया था।

शिया शहर कुट में बंदूकधारियों ने हबीब सलमान अल खातिब की कार पर हमला किया। खातिब को कोई चोट नहीं पहुँची पर इस हमले में उनका एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। ये तीनों लोग अयातोल्लाह अली अल सिस्तानी के प्रतिनिधि हैं।

नजफ शहर में अल सिस्तानी कार्यालय के अधिकारियों ने इस हमले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि इन घटनाओं के सिर्फ चार दिन पहले शीर्ष मिलीशिया नेता मुक्तादा अल सद्र की नजाफ में हुई हत्या के बाद अधिकारियों का मानना है कि हिंसा का कारण शिया गुटों के भीतर वर्चस्व के लिए चल रहा अंदरुनी संघर्ष हो सकता है।

नजफ में अल सद्र कार्यालय के निदेशक रियाद अल नौरी की शुक्रवार को उनके घर के नजदीक हत्या कर दी गई थी। इससे पहले भी धर्मगुरुओं के अनुयाईयों को हमले का निशाना बनाया जा चुका है।
और भी
कांगो का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 79 मरे
एनआरआई ने लगाया 780 करोड़ का चूना
बगदाद में धमाके, 62 लोग मरे
प्रतिभा पाटिल नहीं देख पाईं ईसा की प्रतिमा
जल्‍द ही क्रेमलिन छोड़ देंगे पुतिन
'दि ब्रिज' ने जीता शीर्ष ब्रिटिश पुरस्कार