मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कांगो का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 79 मरे
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) के गोमा हवाई अड्डे से उड़ान भरने के फौरन बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के 85 मुसाफिरों में केवल छह के जीवित बचने की संभावना है।

प्रांतीय गवर्नर जुलियन पालुकु ने बताया कि डीसी-9 नामक यात्री विमान में 79 मुसाफिर और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। आग की लपटों में घिरे विमान से बाहर निकाले गए शवों की पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान हेवा बोरा नामक एक निजी एयरलाइन का है। विमान डीआरसी की राजधानी किन्शासा की उड़ान पर था। स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही विमान हवाई पट्टी के दूसरे छोर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (भाषा)
और भी
एनआरआई ने लगाया 780 करोड़ का चूना
बगदाद में धमाके, 62 लोग मरे
प्रतिभा पाटिल नहीं देख पाईं ईसा की प्रतिमा
जल्‍द ही क्रेमलिन छोड़ देंगे पुतिन
'दि ब्रिज' ने जीता शीर्ष ब्रिटिश पुरस्कार
नाक से फुलाए 213 गुब्बारे