भारतीय मूल के एक पूर्व एकाउंटेंट को ब्रिटेन में सात साल से अधिक के कारावास की सजा सुनाई गई है। छिंदरसिंह गंगड़ नामक इस पूर्व एकाउंटेंट ने निवेशकों को 10 करोड़ पौंड (लगभग 780 करोड़ रुपए) का चूना लगाया।
छिंदर सिंह ने अपने ग्राहकों को उसके पास निवेश की गई राशि पर 160 प्रतिशत सालाना तक का रिटर्न देने का वायदा किया था। जबकि वास्तव में ऐसी कोई निवेश योजना नहीं थी और उसने मिले धन को विदेशी बैंक खातों में जमा कराया।
ये सौदे एक एकाउंटेंसी कंपनी डाब व्हाइट एंड कंपनी के माध्यम से किए गए। इस धोखाधड़ी में एलेन व्हाइट (49) शामिल था। इन दोनों ने उक्त राशि का इस्तेमाल संपत्ति खरीदने दोस्तों को ऋण देने तथा अन्य योजनाओं में निवेश में किया।
|