मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जल्‍द ही क्रेमलिन छोड़ देंगे पुतिन
विदाई की ओर बढ़ते रूस के मौजूदा राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने आज सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी का नेतृत्व स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री बनने की घोषणा की।

पार्टी की नौवीं कांग्रेस में 55 वर्षीय पुतिन ने कहा कि अगले माह राष्ट्रपति का पद छोड़ने के बाद मेरी योजना प्रधानमंत्री बनने की है। प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए पार्टी का अध्यक्ष होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के मुताबिक है।

उल्लेखनीय है कि रूसी खुफिया एजेंसी केजीबी के पूर्व अधिकारी पुतिन आठ वर्ष के शासन के बाद आगामी तीन सप्ताह में क्रेमलिन छोड़ देंगे। रूसी संसद के निचले सदन ड्यूमा में यूनाइटेड रशिया पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल है।
और भी
'दि ब्रिज' ने जीता शीर्ष ब्रिटिश पुरस्कार
नाक से फुलाए 213 गुब्बारे
रिटायरमेंट की तैयारी में बेयोंस
रम्‍सफेल्ड लिखेंगे आत्मकथा
पर्दे में ही रहेगी मुनरो की सेक्‍स फिल्‍म
अमेरिका में दलाई लामा का श्रद्धापूर्ण स्वागत