नशे के आदी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ देने के लिए अप्रवासी भारतीय चिकित्सक के नेतृत्व में काम कर रहे दल ने ब्रिटेन का वर्ष 2008 का प्रतिष्ठित पुरस्कार हास्पीटल डॉक्टर अवार्ड जीता है।
सोलिहल के बोसवर्थ चिकित्सा केंद्र और मानसिक स्वास्थ्य क्लिनिक में नशे की लत के शिकार लोगों के लिए बनी विशेष इकाई में इलाज की सुविधाएँ स्थापित करने के लिए डॉ. संजू जॉर्ज का चयन किया गया था।
कोच्चि की मूल निवासी डॉ. जॉर्ज सोलिहल की विशेष औषधि सेवा 'दि ब्रिज' में नशे की लत से जुड़ी मनोचिकित्सा के लिए परामर्श देती हैं। यह केंद्र वेस्ट मिडलैंड्स में बर्मिंघम और सोलिहल मानसिक स्वास्थ्य ट्रस्ट (बीएसएमएचटी) का हिस्सा है।
डॉ. जॉर्ज ने कहा कि मुझे यह पुरस्कार प्राप्त करते हुए खुशी हो रही है। इससे बीएसएमएचटी स्थित नशा कार्य दल के सामान्य चिकित्सकों, नर्सों, वरिष्ठ दवा विशेषज्ञों और वरिष्ठ प्रबंधकों की अनोखी भागीदरी को एक पहचान मिली है।
उन्होंने कहा कि मैं 'दि ब्रिज' के दल की कठोर मेहनत और समर्थन के लिए उनकी आभारी हूँ। नशे के आदी मरीजों के लिए चल रहे स्थानीय सामान्य चिकित्सकों के इलाज को समझने में मुश्किलों का सामना करने के बाद भी डॉ. जॉर्ज और दो अन्य चिकित्सक डॉ. वेलेस और डॉ. सैकिया ने एक पुरस्कार प्राप्त अंतरिम व्यवस्था बनाई।
|