मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नाक से फुलाए 213 गुब्बारे
अमेरिका के एक 13 वर्षीय लड़के को एक नाक से गुब्बारे फुलाने का रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है। शुक्रवार को एक घंटे में एंड्रयू डाल ने नाक के एक छेद से 213 बैलून फुलाए। उसके इस चमत्कार को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के पास पुनरीक्षण के लिए भेजा गया है।

उसके पिता डाउग डाल ने बैलूनों की माप की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक बैलून का न्यूनतम व्यास 20 सेंटीमीटर हो। उसकी माँ वेंडी डाल इस दौरान बैलूनों की गिनती करती रहीं।

एंड्रयू ने फरवरी में अपने पहले प्रयास में 184 बैलूनों को फुलाया था, लेकिन उस समय उसके दावे को नकार दिया गया था क्योंकि बैलूनों को उसके पिता ने बाँधा था। इस बार उसने खुद ही इन्हें बाँधा है।
और भी
रिटायरमेंट की तैयारी में बेयोंस
रम्‍सफेल्ड लिखेंगे आत्मकथा
पर्दे में ही रहेगी मुनरो की सेक्‍स फिल्‍म
अमेरिका में दलाई लामा का श्रद्धापूर्ण स्वागत
निकोल किडमैन की खुशी का राज
बाल-बाल बचीं ब्रिटनी स्पीयर्स...