मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रिटायरमेंट की तैयारी में बेयोंस
अमेरिकी गायिका बेयोंस नोल्व्स के प्रशंसकों को जानकर थोड़ी निराशा होगी कि अब उनकी पसंदीदा गायिका रिटायर होने का मन बना रही हैं।

सूत्रों के अनुसार 26 वर्षीय यह अभिनेत्री जिसने हाल ही में जे-जेड के साथ विवाह रचाया है, अब रिटायर होने का विचार कर रही हैं। इस बात का समर्थन उनकी बहन एंजिलिका ने भी किया है।

एंजिलिका ने ‘न्यूयॉर्क डेली’ को बताया है कि बेयोंस इस समय अपने नए एलबम में काफी व्यस्त हैं और हो सकता है कि यह एलबम उनका आखिरी एलबम हो।

सूत्रों के अनुसार बेयोंस आने वाले दिनों में अपने पति जे-जेड के ‘द कार्टर म्यूजिक ग्रुप’ में सहयोग करने का मन बना रही हैं। हालाँकि अभी तक खुद उनकी ओर से ऐसी कोई बात सुनने में नहीं आई है।
और भी
अमेरिका में दलाई लामा का श्रद्धापूर्ण स्वागत
निकोल किडमैन की खुशी का राज
बाल-बाल बचीं ब्रिटनी स्पीयर्स...
मेडोना नहीं हैं फैशनपरस्त
प्रचंड बन सकते हैं नेपाल के पहले राष्ट्रपति
भारत और ब्राजील के बीच प्रत्यर्पण संधि