मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रम्‍सफेल्ड लिखेंगे आत्मकथा
इराक युद्ध के मुख्य रचनाकार अमेरिका के पूर्व रक्षामंत्री डोनाल्ड रम्सफेल्ड अपने संस्मरण प्रकाशित करेंगे तथा उससे प्राप्त आय को धर्मार्थ कार्यों के लिए दान कर देंगे।

विश्व विख्यात प्रकाशन समूह पेंग्‍िवन ने बताया कि इस पुस्तक में अमेरिका के पाँच राष्ट्रपतियों के कार्यकाल के दौरान उनके संस्मरण, अनेक अनकही घटनाओं और व्यक्तिगत अनुभवों का लेखा-जोखा होगा।

75 वर्षीय रम्सफेल्ड रिचर्ड निक्सन, जॉन एफ. कैनेडी, रोनाल्ड रीगन, लिंडन जॉनसन, गेराल्ड फोर्ड, जॉर्ज बुश सीनियर और जॉर्ज डब्ल्यू बुश की सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। जनवरी 2001 में सत्तारूढ़ हुए जॉर्ज डब्ल्यू बुश की सरकार में रक्षामंत्री रहे रम्सफेल्ड को इराक युद्ध की तगड़ी आलोचनाओं के कारण नवंबर 2006 को पद छोडना पड़ा था।

वे फोर्ड के कार्यकाल में भी 1975 से 77 के बीच रक्षामंत्री रहे। उन्हें अमेरिका में दूसरा सबसे शक्तिशाली रक्षामंत्री माना जाता है। इलियोनोस से कांग्रेस के सदस्य रहे रम्सफेल्ड ने युवावस्था में द्वितीय विश्वयुद्ध में भी भाग लिया था।
और भी
पर्दे में ही रहेगी मुनरो की सेक्‍स फिल्‍म
अमेरिका में दलाई लामा का श्रद्धापूर्ण स्वागत
निकोल किडमैन की खुशी का राज
बाल-बाल बचीं ब्रिटनी स्पीयर्स...
मेडोना नहीं हैं फैशनपरस्त
प्रचंड बन सकते हैं नेपाल के पहले राष्ट्रपति