मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बाल-बाल बचीं ब्रिटनी स्पीयर्स...
मानसिक चिकित्सा के दौर से गुजर रही पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स जहाँ एक ओर अपने आप को सुधारने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं, वहीं दूसरी ओर हाल ही में ब्रिटनी एक एक्सीडेंट से बाल-बाल बची हैं।

कुछ दिनों पहले ही लॉस एंजिल्स के एक हाईवे पर ब्रिटनी का एक छोटा-सा एक्सीडेट हुआ। 26 वर्षीय यह अभिनेत्री सफेद रंग की मर्सिडीज चला रही थीं, जिसकी गति काफी तेज थी।

सूत्रों के अनुसार ब्रिटनी ब्रेक को नियंत्रित नहीं कर पाईं और उनकी कार एक दूसरी गाड़ी से भिड़ते-भिड़ते बची और वह वाहन एक दूसरी गाड़ी से जा भिड़ा, मगर इस दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं पहुँची।

ब्रिटनी के करीबी सूत्रों ने पीपुल नामक पत्रिका को बताया कि इस घटना के पश्चात उस शाम ब्रिटनी अपनी माँ के साथ पश्चिमी हॉलीवुड के डॉमिनिक नामक स्थान पर भोजन करने के लिए भी गई थीं, पर इस बार उनकी कार उनका बॉडीगॉर्ड चला रहा था।
और भी
मेडोना नहीं हैं फैशनपरस्त
प्रचंड बन सकते हैं नेपाल के पहले राष्ट्रपति
भारत और ब्राजील के बीच प्रत्यर्पण संधि
अमेरिकियों ने भी योग के चमत्कार को माना
ओलिंपिक मशाल रिले एशिया की ओर
कुवैत में पाँच भारतीय श्रमिक गिरफ्तार